मध्य प्रदेशः शिवराज से मिलने पहुंचे अमित शाह, जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाई हरी झंडी
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 15, 2018 11:40 AM2018-07-15T11:40:43+5:302018-07-15T11:40:43+5:30
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को भारतीय जनता पार्टी (बीजेप...
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई। वहीं, यात्रा की शुरुआत से पहले दोनों नेताओं मे भगवान महाकाल के दर्शन किए और महाकाल का आशीर्वाद लिया। यहां से अमित शाह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही रथ में सवार होकर सभा स्थल तक पहुंचे, जहां सीएम शिवराज और अमित शाह ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया।