googleNewsNext

Ambala Airbase आज पहुंचेंगे 5 Rafale Fighter Plane, स्वागत का कार्यक्रम

By आदित्य द्विवेदी | Published: July 29, 2020 01:46 PM2020-07-29T13:46:47+5:302020-07-29T13:46:47+5:30

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया आज (29 जुलाई) दोपहर अंबाला हवाई अड्डे पर पांच राफेल लड़ाकू विमान की अगवानी और स्वागत करेंगे। जेट विमानों ने सोमवार (27 जुलाई) को फ्रांसीसी शहर बोर्डो में मेरिनैक एयर बेस से उड़ान भरी थी। पांच लड़ाकू विमानों का यह बेड़ा आज दोपहर अंबाला एयरबेस पर पहुंच रहा है। राफेल विमान भारत द्वारा पिछले दो दशक से अधिक समय में लड़ाकू विमानों की पहली बड़ी खरीद है। इन विमानों के आने से भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता में महत्वपूर्ण रूप से बढ़ोत्तरी होगी।

टॅग्स :राफेल सौदाराफेल फाइटर जेटRafale DealRafale Fighter Jets