googleNewsNext

गणतंत्र दिवस से पहले यूपी के कासगंज में धारा 144 लागू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: January 20, 2019 07:30 PM2019-01-20T19:30:51+5:302019-01-20T19:30:51+5:30

गणतंत्र दिवस से पहले उत्तर प्रदेश के कासगंज के जिला प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है। साथ ही 18 जनवरी को फ्लैग मार्च भी किया गया। स्थानीय पुलिस ने भी कुछ क्षेत्रों में छतों के ऊपर लाइट मशीन गन लगा दी है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके। पिछले साल यहां गणतंत्र दिवस के मौके पर हिंसा भड़क गई थी। कासगंज के डीएम आरपी सिंह ने बताया कि समूचे क्षेत्र को दो जोन और 8 सेक्टर में बांटा गया है।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसउत्तर प्रदेशRepublic Dayuttar pradesh