googleNewsNext

Karnal में बवाल के बाद Manohar Lal Khattar ने Congress पर लगाया बड़ा आरोप| Farm Laws|Farmer Protest

By गुणातीत ओझा | Published: January 10, 2021 11:06 PM2021-01-10T23:06:42+5:302021-01-10T23:07:27+5:30

हरियाणा (Haryana) में करनाल (Karnal) के कैमला गांव में प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा 'किसान महापंचायत' कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी।

करनाल 
बवाल के बाद खट्टर ने कांग्रेस पर निकाला गुस्सा

हरियाणा (Haryana) में करनाल (Karnal) के कैमला गांव में प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा 'किसान महापंचायत' कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी, कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने किसानों को भड़काया है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र है और सभी को अपनी बात रखने का पूरा हक है। 'किसान महापंचायत' में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लोगों को केंद्र के तीन कृषि कानूनों के फायदे बताने वाले थे, लेकिन किसानों के विरोध के चलते उन्हें यह पंचायत रद्द करनी पड़ी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ''आंदोलन करने वाले नेताओं से कल बातचीत हो गई थी और फिर सहमति बनी थी कि वे सांकेतिक विरोध करेंगे। रैली में पांच हजार लोग उपस्थित थे। हमारे देश में एक मजबूत लोकतंत्र है और सभी को बात करने का अधिकार है। हमने किसान नेताओं के बयानों, आंदोलनों को नहीं रोका। आंदोलन में कई तरह की सरकार ने व्यवस्था भी की है। यह अच्छा नहीं है कि लोकतंत्र में कोई किसी की बात को रोके। किसान का यह स्वाभव नहीं हो सकता है। इस तरह की घटना से उसकी बदनामी हुई है।''

किसान नेता, कांग्रेस और कम्युनिस्टों पर बरसे खट्टर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आगे कहा कि अगर मुझे इसके लिए किसी को जिम्मेदार ठहराना है, तो गुरनाम सिंह चढ़ृनी (भारतीय किसान यूनियन प्रमुख) का एक वीडियो कल से घूम रहा है। उन्होंने लोगों को उकसाने का काम किया है। इस आंदोलन के पीछे कांग्रेस, कम्युनिस्टों का बड़ा हाथ है। कांग्रेस के बयान उकसाने वाले आ रहे हैं। जो नेता बातचीत में जाते हैं, वे सभी कम्युनिस्ट विचारधारा वाले हैं। अगर ये सभी सोच रहे हैं कि इसके बल पर पैर जमा लेंगे तो इन्हें भूल जाना चाहिए।

घटना के बारे में आपको बता दें कि करनाल में सीएम खट्टर के संवाद से पहले प्रदर्शनकारी कार्यक्रम स्थल तक पहुंच गए थे। भारी संख्या में आए प्रदर्शनकारियों ने 'किसान महापंचायत कार्यक्रम' को बाधित किया। उन्होंने मंच को क्षतिग्रस्त कर दिया, कुर्सियां, मेज और गमले तोड़ दिए। किसानों ने अस्थायी हेलीपेड का नियंत्रण भी अपने हाथ में ले लिया जहां मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरना था। पुलिस ने गांव में मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

टॅग्स :किसान आंदोलनमनोहर लाल खट्टरfarmers protestManohar Lal Khattar