googleNewsNext

Farmers Chakka Jam: UP-Uttarakhand को छोड़ देशभर में किसानों का चक्का जाम, हाई अलर्ट पर Delhi Police

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 6, 2021 03:17 PM2021-02-06T15:17:05+5:302021-02-06T15:18:10+5:30

दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 2 महीने से अधिक समय से चल रहे कृषि कानूनों को लेकर किसान आज यानी 6 फरवरी को पूरे देशभर में चक्का जाम करेंगे। इस चक्का जाम को कांग्रेस समेत कई पार्टियों का समर्थन भी मिल चुका है। हालांकि इस चक्का जाम का असर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में नहीं देखने को मिलेगा, क्योंकि प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि वो इन राज्यों में चक्का जाम नहीं करेंगे। क्यों नहीं करेंगे इन राज्यों में चक्का जाम? इस सवाल के जवाब में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि इन जगहों पर हिंसा की आशंका थी, इसलिए यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं किया जा रहा है।

टॅग्स :किसान आंदोलनFarmer Agitationfarmers protest