googleNewsNext

Ayodhya Ram Mandir Trust के खाते से 6 लाख रुपये उड़ाए, क्लोन चेक से महाराष्ट्र के जालसाज की करतूत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 11, 2020 09:18 AM2020-09-11T09:18:37+5:302020-09-11T09:18:37+5:30

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हो चुका है और इसके लिए करोड़ों रुपये पहुंच रहे हैं। लेकिन इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से जालसाजी कर 6 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।

जालसाज महाराष्ट्र का रहने वाला बताया जा रहा है। राजधानी लखनऊ के दो बैंकों से चेक क्लोनिंग के जरिए ट्रस्ट के खाते से यह फर्जीवाड़ा हुआ है. तीसरे क्लोन चेक से की जा रही निकासी वेरिफिकेशन के दौरान पकड़ में आ गई। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को फोन द्वारा सूचना दी गई। ट्रस्ट ने अयोध्या कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरराम जन्मभूमिAyodhyaRam Mandirram janmbhumi