googleNewsNext

Thyroid से हमेशा के लिए छुटकारा दिला सकती है 1 मिनट की Facial Exercise

By उस्मान | Published: May 30, 2019 11:10 AM2019-05-30T11:10:33+5:302019-05-30T11:12:14+5:30

भारत में थाइरॉयड एक ऐसी बिमारी है जिससे ज्यादातर लोग परेशान हैं। भारत में हर 10 लोगों में से एक हाइपोथायरॉयडिज्म से पीड़ित है। एक स्टडी के मुताबिक, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थाइरोइड विकार दस गुना ज्यादा होता है। देश में महिलाओं को थायराइड की समस्या सबसे अधिक होती है। 44.3 फीसदी गर्भवती महिलाओं को पहले तिमाही में हाइपोथायरॉयड पाया जाता है।

थाइरोइड में वजन बढ़ने के साथ हार्मोन असंतुलन भी हो जाते हैं। थाइरोइड एक तरह की ग्रंथि होती है जो गले में बिल्कुल सामने की ओर होती है। यही ग्रंथि शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करती है। यानी जो भी भोजन आप सेवन करते हैं। उससे ऊर्जा में परिवर्तित करने का काम करती है।

थाइरोइड की समस्‍या शरीर में हॉर्मोंस की गड़बड़ी के कारण होती है। योग एक्सपर्ट मानसी गुलाटी के अनुसार, बेहतर खानपान और कुछ आसान योग के जरिए इस बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सhealth tips