googleNewsNext

World Diabetes Day : डायबिटीज के लक्षण, कारण, ब्लड शुगर कंट्रोल करने और इंसुलिन बढ़ाने के तरीके

By उस्मान | Published: November 13, 2019 05:22 PM2019-11-13T17:22:22+5:302019-11-13T17:22:22+5:30

World Diabetes Day: डायबिटीज देश में तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है। एक शोध की मानें तो पिछले 25 बरस में इस बीमारी के मामलों में 64 प्रतिशत इजाफा हुआ है और विशेषज्ञ इस बढ़ोतरी को देश की आर्थिक प्रगति के साथ जोड़कर देख रहे हैं। इससे भी ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि आने वाले छह बरसों में देश में इस बीमारी के मरीजों की संख्या 13.5 करोड़ से ज्यादा हो सकती है, जो वर्ष 2017 में 7.2 करोड़ थी। 

डायबिटीज अंधेपन, किडनी फेलियर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों की वजह बनती है। शरीर में शुगर लेवल बढ़ने और इंसुलिन के कम उत्पादन के कारण यह बीमारी होती है। अब सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे, युवा और गर्भवती महिलाएं भी तेजी से इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज को बेहतर खानापन और एक्सरसाइज के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।

ज्यादा प्यास और भूख लगना, बार-बार पेशाब, अचानक वजन कम होना या बढ़ना, थकान, चिड़चिड़ापन, धुंधली दृष्टि, धीमे-धीमे घाव भरना आदि इसके लक्षण हैं। इससे बचने के लिए या इसे कंट्रोल रखने के लिए आपक फिजिकल एक्टिविटी बढ़ा दें, रोजाना एक्सरसाइज, योगासन या स्पोर्ट्स में शामिल हों।

ज्यादा वजन वाले लोग तुरंत वजन कम करने में लग जायें। रेगुलर चेक-अप कराएं, हर तीसरे महीने में चेकअप कराएं। बेहतर डाइट प्लान फॉलो करें, फल सब्जियों और साबुत अनाज का खूब सेवन करें। बेहतर नींद लें, रोजा एक ही समय पर सोयें, आठ घंटे की नींद लें।

टॅग्स :डायबिटीजडायबिटीज डाइटहेल्थ टिप्सDiabetesDiabetes Diet Tipshealth tips