googleNewsNext

Bird Flu कितना खतरनाक है ? क्या इंसानों को बर्ड फ्लू से खतरा है ? जानें Dr. P Venkata Krishnan से

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: January 9, 2021 08:08 PM2021-01-09T20:08:26+5:302021-01-09T20:10:09+5:30

-कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी फिर इसका नया स्ट्रेन (Covid New Strain) और अब देश में तेजी से बढ़ते बर्ड फ्लू (Bird Flu) के प्रकोप ने सभी का डर और बढ़ा दिया है। बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस (H5N1) के नाम से भी जाना जाता है। सरल भाषा में इसे बर्ड फ्लू ही कहते हैं। देश के अलग राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है और इसकी रोकथाम की तैयारियां की जा रही हैं। अब तक देश के कई राज्य बर्ड फ्लू की चपेट में हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, केरल में बर्ड फ्लू के ज्यादा मामले देखने को मिले हैं। ऐसे में बर्ड फ्लू क्या है ? ये कितना खतरनाक है ? क्या इंसानों को बर्ड फ्लू से खतरा है ?आप बर्ड फ्लू के संक्रमण से कैसे सुरक्षित रह सकते हैं और इसके लिए क्या कदम उठाने चाहिए ? इन दिनों मांस और अंडे का सेवन करना चाहिए या नहीं.  जानें  Dr. P Venkata Krishnan से

टॅग्स :बर्ड फ्लूहेल्थ टिप्सBird fluhealth tips