googleNewsNext

Coronavirus Tips: Liver को मजबूत और साफ करने के लिए खायें ये चीजें

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: May 7, 2020 03:52 PM2020-05-07T15:52:02+5:302020-05-07T15:52:02+5:30

Liver मज़बूत करने के लिए ये चीजें खायें 1) सेब सेब एक ऐसा फल है जिसमें शरीर के कामकाज के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। सेब आपके लिवर की अच्छी तरह सफाई करता है और खून की गंदगी को साफ कर सकता है। इसके अलावा सेब में मौजूद पेक्टिन नामक फाइबर आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हृदय रोगों से बचा सकता है। 2) अखरोट अखरोट को लिवर और दिल लिए सबसे हेल्दी माना जाता है। अखरोट में अर्जीनिन नाम का खास एमिनो एसिड होता है, जो लिवर की सफाई कर सकता है। इसके अलावा इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो आपको दिल से जुड़े रोगों से बचाने में सहायक हो सकते हैं। 3) ग्रीन टी लिवर के बेहतर कामकाज के लिए ग्रीन टी पीने बेहतर उपाय है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। ध्यान रहे कि दिन में 2-3 कप से ज्यादा ग्रीन टी भी नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही पिएं। 4) हल्दी हल्दी को औषधीय भंडार कहा जाता है और इसका सबसे बड़ा कारण है इसमें पाया जाने वाला तत्व कर्क्युमिन। हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन तत्व शरीर में एक ऐसे तत्व के उत्पादन को बढ़ा दे सकता है, जो लिवर लकी सफाई करने में मदद करता है। इसके अलावा हल्दी क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करने में भी मदद करती है। 5) हरी सब्जियां हरी सब्जियां, खासकर पत्ते वाली सब्जियों का सेवन करना लिवर लिए बहुत फायदेमंद होता है। हरी सब्जियों में मिनरल्स और विटामिन्स तो होते ही हैं, साथ ही ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। यह सभी तत्व आपको गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। पालक, मेथी, धनिया, केल, साग आदि के सेवन से लिवर की गंदगी अच्छी तरह साफ होती है। 6) चुकंदर यह सब्जी न सिर्फ आपके शरीर में खून बढ़ाती है, बल्कि लिवर को भी हेल्दी रखती है। चुकंदर में बीटा-कैरोटीन और फ्लैवोनॉइड्स होते हैं, जो लिवर फंक्शन को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपको कैंसर, डायबिटीज जैसी सैकड़ों बीमारियों से भी बचा सकते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronavirus