googleNewsNext

How to detox colon: Intestine -Stomach में जमा गंदगी को बाहर निकालने के घरेलू उपाय | Digestion

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: February 25, 2021 06:27 PM2021-02-25T18:27:49+5:302021-02-25T18:28:12+5:30

खराब खानपान और अनियमित जीवनशैली की वजह से आंतों में गंदगी जमती रहती है। पेट साफ नहीं रहने से आपको कई गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए पेट की सफाई जरूरी है। पेट में बड़ी आंत को साफ रखना जरूरी है। waste और toxic पदार्थों को बाहर निकालने से Metabolism बढ़ता है। अगर आपको हर समय कब्ज, सुस्ती या आलस, चेहरे पर कील मुंहासे, बाल गिरना, पेट की बीमारियां, अपच और इन्फेक्शन जैसी समस्याएं रहती हैं, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में गंदगी जमा हो चुकी है, जिसे साफ करना बहुत जरूरी है। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनके जरिये आप अपने सिस्टम को साफ रख सकते हैं और भविष्य में होने वाली कई गंभीर बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।

पेट साफ करने के घरेलू नुस्खे 
खूब पानी पियें
नैचुरल रूप से पेट और आंतों को शुद्ध करने के लिए पानी सबसे सरल और सुरक्षित तरीकों में से एक है। कम पानी पीने से मल त्यागने में समस्या होती है क्योंकि शरीर पानी को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा होता है जिसके परिणामस्वरूप मल सूखा, कठोर और कठिन हो जाता है। दिन भर में आपको कम से कम आठ गिलास पानी पीना चाहिए। अध्ययनों के अनुसार पर्याप्त पानी से कोलोरेक्टल कैंसर और कब्ज का जोखिम कम हो सकता है। 

फलों और सब्जियों के रस
फलों और सब्जियों के रस में फाइबर, यौगिक और नैचुरल शुगर सोर्बिटोल और फ्रुक्टोज जैसे घटक होते हैं जो एक रेचक के रूप में काम करते हैं। पेट की  सफाई के लिए सेब, नाशपाती, केला, अंगूर और नींबू पानी आदि का सेवन करना चाहिए। हालांकि, फलों और सब्जियों के रस को स्मूदी के रूप में लेना बेहतर तरीका है, जिससे फाइबर, पानी और सभी पोषक तत्व मिल सकते हैं।

पेट साफ करने के आयुर्वेदिक उपाय
हरड़ 
अगर आप शरीर की गंदगी को बाहर निकालकर इन समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको हरड़ या हरीतकी का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार हरड़ का आंतों पर प्रभाव सौम्य होता है। आंतों की नियमित सफाई के लिए नियमित रूप से हरड़ का प्रयोग लाभकारी है। ऐसा माना जाता है कि हरड़ पेट को साफ करने के अलावा हरड़ का बवासीर रोग में भी बहुत लाभकारी होता है। लंबे समय से चली आ रही पेचिश तथा दस्त आदि से छुटकारा पाने के लिए हरड़ का प्रयोग किया जाता है।

नमक का पानी 
दो चम्मच समुद्री नमक या गुलाबी नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर खाली पेट पीने से फायदा होता है। यह कुछ ही मिनटों के भीतर पेट के कामकाज को बढ़ा सकता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आपको दिन में दो बार ऐसा करना चाहिए।

आंतों को मजबूत करने के उपाय
आम के पत्ते
आम की पत्तियां पेट के लिए काफी फायदेमंद होती है। आम की पत्तियों के चूर्ण का प्रतिदिन सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बहुत कम हो सकता है। इसके सेवन से किडनी, लीवर और फेफड़ों की बीमारियां होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। इतना ही नहीं, इससे शरीर में जमा हानिकारक और विषैले तत्व पेशाब के साथ बाहर निकल जाते हैं और शरीर हमेशा स्वस्थ और निरोग बना रहता है।

नींबू का पानी और शहद
पेट और आंतों की सफाई करने के लिए ताजे नींबू का रस, एक चम्मच शहद और एक चुटकी नमक को गर्म पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है।

आंतों को साफ कैसे करें  
किशमिश 
फाइबर से भरपूर किशमिश से ना केवल स्‍टूल होने में मदद मिलती है बल्कि स्‍टूल को सॉफ्ट बनाने और उसे आसानी से शरीर से बाहर निकालने में भी मदद मिलती है। ये ड्राई फ्रूट एक शक्तिशाली प्राकृतिक रेचक औषधि यानि मुलायम करने वाली दवा के रूप में काम करता है जिससे मल को चिकना करने और आसानी से निकासी में आसानी होती है। किशमिश बिना किसी दर्द, ऐंठन या अपच की जटिलताओं के कब्ज के लक्षणों को दूर करने में सहायक है।

प्रोबायोटिक्स
प्रोबायोटिक्स पेट को साफ करने और आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। दही, अचार, सेब साइडर सिरका और अन्य किण्वित खाद्य पदार्थ प्रोबायोटिक्स के बेहतर स्रोत माने जाते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सhealth tips