Maharashtra HSC Result 2020: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में भी लड़कियों ने मारी बाजी
By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: July 16, 2020 01:56 PM2020-07-16T13:56:12+5:302020-07-16T13:56:12+5:30
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) के 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जोकि अब खत्म हो गया है। दरअसल, महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटmahahsscboard.in पर लॉगइन कर देख सकते हैं। इस साल कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन की वजह से रिजल्ट में देरी हुई है। 12वीं की परीक्षा लॉकडाउन लागू करने से पहले ही सपन्न हो गई थी। इस बार 12वीं की परीक्षा (एचएससी) में 90.66% छात्र पास हुए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड का स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत देखा जाए तो साइंस स्ट्रीम के छात्र सबसे ज्यादा पास हुए हैं। विज्ञान में 96.93%, कला में 82.63%, वाणिज्य में 91.27%, और एमसीवीसी में 86.07% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।