googleNewsNext

Vikas Dubey Encounter: कानपुर में मारा गया 8 पुलिस वालों का हत्यारा विकास दुबे, जानें पूरी कहानी

By आदित्य द्विवेदी | Published: July 10, 2020 09:39 AM2020-07-10T09:39:06+5:302020-07-10T09:39:06+5:30

आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा दुर्दांत अपराधी विकास दुबे पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। उसे 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को पुलिस उसे लेकर कानपुर आ रही थी। रास्ते में एसटीएफ की गाड़ी पलट गई जिसमें विकास दुबे सवार था। मौके का फायदा उठाकर उसने भागने की कोशिश की। भागते वक्त विकास दुबे ने पुलिस के ऊपर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से हिस्ट्री शीटर विकास दुबे घायल हुआ और थोड़ी देर बाद उसके मौत की भी खबर आ गई। ये हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ है। इस हादसे में कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल के डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि विकास दुबे मारा गया। एएनआई के मुताबिक पुलिस ने भी उसके मारे जाने की पुष्टि की है।

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेशVikas Dubeykanpurup police