दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी अपूर्वा शुक्ला ने कैसे की रोहित शेखर की हत्या?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 24, 2019 09:10 PM2019-04-24T21:10:40+5:302019-04-24T21:10:40+5:30
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या के आरोप में दिल्ली पुलिस ने उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला तिवारी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि अपूर्वा ने रोहित शेखर को जान से मारने की बात कबूल ली है। अपूर्वा से 20 अप्रैल से इस मामले में पूछताछ की जा रही थी और 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस के पास अपूर्वा के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। मूल रूप से इंदौर की रहने वाली अपूर्वा सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। रोहित की पिछले साल अपूर्वा से शादी हुई थी। रोहित शेखर तिवारी की हत्या के मामले में कोर्ट ने अपूर्वा शुक्ला तिवारी को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।