googleNewsNext

Kanpur Shootout: गिरफ्तार विकास दुबे का साथी दयाशंकर ने उगले कई राज, जल्द पकड़ा जाएगा हिस्ट्रीशीटर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 5, 2020 03:14 PM2020-07-05T15:14:50+5:302020-07-05T15:14:50+5:30

उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के 8 जवानों का हत्यारा कानपुर का कुख्यात अपराधी विकास दुबे का पुलिस अब जल्द ही पता लगा लेगी। यूपी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथ पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपियों में से एक दयाशंकर अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया है। दयाशंकर अग्निहोत्री विकास दुबे का साथी है और उसके गैंग का खास आदमी भी है। दयाशंकर अग्निहोत्री से पुलिस को पूछताछ में गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने में बड़ी लीड मिल सकती है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकानपुरuttar pradeshkanpurup police