googleNewsNext

Kanpur Encounter: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का घर जेसीबी से क्यों ढहाया गया, पुलिस ने बताई पूरी कहानी

By आदित्य द्विवेदी | Published: July 6, 2020 09:14 AM2020-07-06T09:14:11+5:302020-07-06T09:14:11+5:30

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे अभी तक पुलिस की गिरफ्तर से बाहर है। बिकरू गांव स्थित उसके घर को पुलिस ने जेसीबी से ढहा दिया है। इसके बाद तमाम सवाल उठने लगे थे कि आखिर किस कानून के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने बताया- घर को गिराने की कार्रवाई इसलिए की गई थी, क्योंकि जानकारी मिली थी कि पुलिस के लूटे हुए असलहे मकान के नीचे बंकर में दबाकर रखे गए हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने जमीनों को खोदने और दीवारों को तोड़ने का काम किया।

टॅग्स :कानपुरविकास दुबेउत्तर प्रदेशkanpurVikas Dubeyup police