googleNewsNext

Vikas Dubey Arrested: Kanpur Shootout का मुख्य आरोपी विकास दुबे Ujjain से ऐसे हुआ गिरफ्तार

By आदित्य द्विवेदी | Published: July 9, 2020 01:00 PM2020-07-09T13:00:40+5:302020-07-09T13:00:40+5:30

कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे महाकाल मंदिर से गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सुबह टिकट लेकर अपने 3 साथियों के साथ दर्शन करने की फिराक में था। वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को शक हुआ और उन्होंने पूछताछ के लिए रोका। पहचान होने पर विकास दुबे को महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि यह विकास दुबे ही है। उसे उज्जैन थाने से पुलिस अज्ञात स्थान पर ले गई है। गौरतलब है कि 2-3 जुलाई की दरमियानी रात को कानपुर के बिकरू गांव में पुलिस दबिश देने गई थी जहां घात लगाकर बैठे विकास ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें एक सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

पुलिस विगत 3 जुलाई से उसकी तलाश कर रही थी और उस पर पांच लाख रुपये के इनाम घोषित था। कानपुर के चौबेपुर में घटना को अंजाम देकर फरार विकास पहले दिल्ली-एनसीआर पहुंचा, लेकिन पुलिस की जबरदस्त दबिश के बाद वह फिर मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला पहुंचा, जहां उसे एमपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विकास दुबे के मध्य प्रदेश के शहडोल और ग्वालियर-चंबल अंचल के साथ कनेक्शन सामने आए थे। यूपी पुलिस इस मामले में जांच करने यहां पहुंची भी थी, लेकिन किसी को यह यकीन नहीं था कि वो उज्जैन में मिलेगा।

टॅग्स :विकास दुबेVikas Dubey