googleNewsNext

बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी Dhirendra Singh को UP STF ने Lucknow से किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 18, 2020 02:13 PM2020-10-18T14:13:12+5:302020-10-18T14:13:12+5:30

बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि धीरेंद्र घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। धीरेंद्र सिंह ने विडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया था। उधर, आरोपी के समर्थन में खुलकर बयानबाजी करने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह को तलब किया। इस मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि शुक्रवार को दो की गिरफ्तारी की गयी थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशuttar pradesh