मोकामा के बाहुबली 'डॉन' अनंत सिंह कैसे बने बिहार के छोटे सरकार, जानें पूरी कहानी?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 26, 2019 05:47 PM2019-04-26T17:47:25+5:302019-04-26T17:47:25+5:30
उत्तर प्रदेश और बिहार में कई बाहुबली और दंबग नेता हैं। बिहार के मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटे सरकार भी इसी लिस्ट में आते हैं। आप इन्हें कई नामों से बुला सकते है, बाहुबली नेता या रॉबिनहुड कह सकते हैं, चाहे तो एक बदनाम गुंडा या अपराधी कह सकते हैं, या फिर विधायक या माननीय कह सकते हैं। इनके ऊपर सारे नाम फिट बैठते हैं। अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटे सरकार की कहानी ठीक वैसी ही है, जैसी बॉलीवुड की हिंदी मसाला फिल्मों में दिखाई जाती है। एक बदनाम गुंडा जो नेताओं के लिए काम करते-करते खुद नेता बन जाता है।
अनंत कुमार सिंह ने लोकसभा चुनाव 2019 के पहले दावा किया था कि वो कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। लेकिन बाद में उनकी पत्नी नीलम देवी को कांग्रेस ने मुंगेर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। अनंत सिंह अपनी पत्नी के लिए प्रचार-प्रसार में इन दिनों जुटे हैं। अनंत सिंह बिहार की राजनीति से निकलकर केन्द्र की राजनीति में कब आएंगे ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा। लेकिन वो बिहार में अपनी बाहुबली और दंबग छवि के लिए हमेशा चर्चा में बने रहते हैं।