Next

VIDEO: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाने वाला शख्स गिरफ्तार

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर राजनेताओं के बारे में अ�..

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर राजनेताओं के बारे में अनाप-शनाप लिखने वाले शख्‍स को गिरफ्तार किया गया है। सारा ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की थी। लगभग चार महीने की जांच के बाद मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया।इस व्यक्ति का नाम नितिन शिसोदे है। मुंबई पुलिस के अनुसार पिछले साल 30 अक्टूबर को आरोपी नितिन ने सारा तेंदुलकर के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के बारे में गलत लिखा था। जिसके बाद आम जनता को लगा कि ये बातें सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा लिख रही हैं। इस घटना के बाद सारा ने तुरंत इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की। मुंबई पुलिस ने आरोपी नितिन को धारा 420 और आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और कंप्यूटर जब्त किया है, जिससे फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया गया था। पुलिस का मानना है की आईपी पता लगाने में समय लगा, जिसके बाद ही आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को 9 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।