Next

IPL 2020, CSK vs MI: मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, Polard करेंगे कप्तानी

आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन का 41वां मैच खेला जा रहा है। शारजाह में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स का अभियान आईपीएल के इस सत्र में बद से बदतर होता जा रहा है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद स्वीकार किया कि उनके लिये शायद खेल खत्म हो चुका है लेकिन टीम अगर अपने बचे हुए चारों मैच जीत ले तो भी वह 14 अंक हासिल कर सकती है, जिससे उन्हें अगर-मगर से प्ले आफ में जगह बनाने का मौका मिल सकता है।

टॅग्स :IPL 2020IPL 2020