Next

IND Vs NZ 1st T20: वेलिंगटन टी20 से पहले धोनी ने जमकर किया छक्के लगाने का अभ्यास

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 6 फरवरी से होना है। पहला टी20 मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा। इसके बाद 8 फरवरी और 10 फरवरी को अगले दोनों मैच खेले जाएंगे। टीम इंडिया ने ऐसे में वेलिंगटन टी20 से पहले जमकर अभ्यास किया। खासकर, महेंद्र सिंह धोनी ने जमकर छक्के लगाने का अभ्यास किया।