Next

Happy Birthday MS Dhoni: 38 साल के हुए कैप्टन कूल, देखें वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बेहतरीन कप्तान और मैच फिनिशर के तौर पर जाना जाता है। आज महेंद्र सिंह धोनी 38 साल के हो गए हैं।टीम इंडिया ने धोनी की अगुवाई में आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट जीते हैं। धोनी ने अपनी मेहनत के दम पर इन उपलब्धियों को हासिल किया।धोनी की श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 183 रनों की शानदार पारी ने सभी को उनका चहेता बना दिया था। लेकिन ऐसी और कई पारियां हैं जब धोनी ने अपने आप का साबित किया है।चेन्नई में 22 फरवरी 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में खेली गई 224 रनों की पारी धोनी के करियर का बेस्ट स्कोर है।