Next

IPL में दिखेगा 17 वर्षीय कश्मीरी क्रिकेटर का जलवा, मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा

किशोर खिलाड़ी रसिक सलाम दार ने जयपुर में मंगलवार को हुई नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम में चुने जाने के बाद कहा कि उनका सपना सच हो गया। मुंबई ने इस 17 वर्षीय खिलाड़ी को 20 लाख रुपये के आधार मूल्य में खरीदा। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए में पदार्पण किया था। उन्होंने अक्टूबर में मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स में हिस्सा लिया था। वह परवेज रसूल और मंजूर दार के बाद किसी आईपीएल टीम से जुड़ने वाले तीसरे कश्मीरी क्रिकेटर हैं। रसिक सलाम दार का जन्म 5 अप्रैल 2001 को हुआ था। वो राइट आर्म मीडियम फास्ट गेंदबाजी करते हैं।