Sushant Singh Rajput के मौत के मामलें जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है CBI
By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: August 5, 2020 12:19 PM2020-08-05T12:19:18+5:302020-08-05T12:19:18+5:30
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्या थी या आत्महत्या इस बात से जल्द पर्दा उठ सकता है। सीबीआई इस केस की जांच में जल्द ही जुट सकती है। सीबीआई की टीम केस के हर बिंदूओं की बड़े ही गहराई के साथ जांच करेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश के बाद केंद्र सरकार के पास सीबीआई जांच के लिए सिफारिश भेज दी गई है। केंद्र से सहमति मिलते ही केस को लेकर कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही सीबीआई इस मामले में नई एफआईआर दर्ज कर तहकीकात शुरू कर सकती है। सुशांत की मौत आत्महत्या है या हत्या सीबीआई इससे जांचने का काम करेगी। अगर सुशांत ने आत्महत्या किया है तो इसके पीछे किन लोगों ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर किया, इसकी भी गहराई से जांच होगी। वहीं उनके साथ रहने वाले कुछ लोगों ने साजिश के तहत उसे आत्महत्या करने को विवश कर दिया। सुशांत की करीबी महिला मित्र रिया चक्रवर्ती का पूरे घटनाक्रम में क्या रोल रहा। इन सब बिंदुओं पर सीबीआई की पैनी नजर रहेगी।