Sushant Singh Rajput Death: बिहार पुलिस के मुंबई आने के बाद से गायब हैं Rhea Chakraborty: बिहार पुलिस के मुंबई आने के बाद से गायब हैं Rhea Chakraborty
By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: August 3, 2020 01:12 PM2020-08-03T13:12:49+5:302020-08-03T13:12:49+5:30
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या से संबंधित पटना में दर्ज कराए गए मामले में पुलिस रिया चक्रवर्ती को बिना गिरफ्तारी वारंट के भी गिरफ्तार कर सकती है। यह रिया जानती है कि जिन धाराओं में उन पर पटना पुलिस ने केस दर्ज किया है, उसमें बगैर वारंट भी गिरफ्तारी संभव है। यही वजह है कि रिया बिहार पुलिस के मुंबई आने के बाद से गायब हैं। #RheaChakraborty#SushantSinghRajput#SushantDeathरिया चक्रवर्ती के बारे में खबरें आ रही हैं उन्होंने 3-4 दिन पहले ही परिवार के साथ आधी रात को घर छोड़ दिया था। रिया जिस इमारत में रहती हैं वहां के सुपरवाइजर के हवाले से आई रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री अपने परिवार के साथ आधी रात को मुंबई के फ्लैट से भागी। बड़ा-सा सूटकेस लेकर उन्हें नीले रंग की एक कार में घर से निकलते देखा गया। इस खबर के बाद से पुलिस का शक रिया पर और गहरा गया है।