googleNewsNext

गायिका Anuradha Paudwal के बेटे Aditya का 35 साल की उम्र में निधन, किडनी की बीमारी से थे पीड़ित

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: September 12, 2020 03:32 PM2020-09-12T15:32:18+5:302020-09-12T15:32:18+5:30

संगीत जगत के लिए शनिवार को एक बुरी खबर आई है। गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें किडनी की परेशानी से जूझना पड़ रहा था। आदित्य के निधन से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। आदित्य के निधन की जानकारी शंकर महादेवन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'ये खबर सुनकर दिल टूट गया हूं। हमारे सबसे प्रिय आदित्य पौडवाल नहीं रहे! क्या गजब के संगीतकार और नेक इंसान थे वो। हमने कई प्रोजेक्ट पर पर एकसाथ कई बार काम किया! उनके परिवार के लिए प्रार्थना! लव यू आदित्य...आपकी बहुत याद आएगी।'

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपbollywood news