googleNewsNext

Saroj Khan Death News: कोरियोग्राफर सरोज खान का Cardiac Arrest के चलते निधन, देखें जीवन से जुड़ी कुछ दिचलस्प बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 3, 2020 12:20 PM2020-07-03T12:20:46+5:302020-07-03T12:20:46+5:30

'मदर ऑफ डांस' और मास्टर जी जैसे नाम से मशहूर बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 71 साल की सरोज खान का शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया। वो 17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती थीं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पाल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि मुंबई के चारकोप कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। सरोज खान बॉलीवुड की ऐसी कोरियोग्राफर थी, जिन्होंने चार दशकों तक बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियों के डांस कोरियोग्राफ किए थे। इसके साथ ही उन्हें तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका था। ऐसे में आइए जानते हैं सरोज खान की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

टॅग्स :सरोज खानबॉलीवुड गॉसिपSaroj Khanbollywood news