googleNewsNext

फिल्म रिलीज के बाद ये कलाकार बन गया लड़की, जानें वजह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 18, 2018 02:23 PM2018-01-18T14:23:34+5:302018-01-18T14:25:14+5:30

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की फिल्म कालाकांडी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है| इस फिल्म में एक्ट्रे�..

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की फिल्म कालाकांडी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है| इस फिल्म में एक्ट्रेस नेरी सिंह अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी| लेकिन ये बात कमही लोग जानते हैं कि नेरी सिंह कभी लड़का हुआ करती थीं और उनका नाम नरेंद्र सिंह था| हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया| नेरी ने बताया कि बतौर मेल मैं डांस शोज में खूब हिस्सा लेती थी| हालांकि, उस डांस को महिलाओं की तरह एन्जॉय करती थी।

कभी-कभी मैं लड़कियों के कपड़ों में डांस करती थी और देखती थी कि मुझे ज्यादा अटेंशन मिल रहा है| मुझे महसूस हुआ कि महिला के रूप में मेरे डांस देख ऑडियंस हैरान हो जाती थी। वे यह देखकर अचंभे में रहते थे कि एक आदमी होकर मैं महिलाओं का डांस करती थी और वो भी उनसे बेहतर है। नेरी ने ये भी बताया कि मैंने आदमी के रूप में एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा में परफॉर्म किया था एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा के बाद नेरी ने बॉलीवुड में डून्नो व्हाय-2, लाइफ इज अ मोमेंट, तमाशा और मॉम जैसी कई फिल्मों में काम किया।

टॅग्स :बॉलीवुडसैफ अली खानBollywoodSaif ali khan