googleNewsNext

इस वजह से अपने ही घर में एक्ट्रेस Priya Rajvansh की कर दी थी हत्या

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: August 22, 2019 01:03 PM2019-08-22T13:03:32+5:302019-08-22T13:03:32+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिया राजवंश का जन्म 1937 में शिमला में हुआ था. यह देव आनंद के भाई चेतन आनंद के साथ अपने रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियों में रही. उस समय इनकी काफी चर्चा थी जब उनका नाम देव आनंद के भाई के साथ जोड़ा गया. प्रिया ने शिमला से ग्रेजुएशन क रने के बाद लंदन की रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट से पढ़ाई की. लंदन में एक फोटोग्राफर द्वारा क्लिक प्रिया की फोटो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंच गई. बॉलीवुड में इनकी खूबसूरती के भी काफी चर्चे रहे. प्रिया "हीर रांझा", "हंसते जख्म", "हिंदुस्तान की कसम", "कुदरत" जैसी फिल्मों में नजर आई. चेतन की मौत के बाद उनकी प्रोपर्टी में से कुछ हिस्सा प्रिया को भी मिला. 27 मार्च 2000 को चेतन के जुहू स्थित बंगले में प्रिया की हत्या कर दी गई. जिसका आरोप चेतन आनंद के दो बेटों केतन, विवेक और उनके कर्मचारियों माला चौधरी व अशोक पर लगाया गया. 2002 में चारों को उम्रकैद की सजा दी गई. कोर्ट के आदेश के खिलाफ चारों की याचिका को मुंबई हाई कोर्ट ने 2011 में स्वीकार कर लिया. मामला अब भी मुंबई हाई कोर्ट में चल रहा है. 

टॅग्स :देव आनंदDev Anand