googleNewsNext

Bollywood Actor Rishi Kapoor Death News: Cancer से जूझ रहे ऋषि कपूर का Mumbai में निधन

By आदित्य द्विवेदी | Published: April 30, 2020 10:30 AM2020-04-30T10:30:11+5:302020-04-30T10:30:11+5:30

बॉलीवुड के चहीते अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनके साथ पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर मौजूद थे। उनकी बेटी रिद्धिमा फिलहाल दिल्ली में अपने परिवार के साथ हैं। रिद्धिमा ने लॉकडाउन में दिल्ली और महाराष्ट्र सरकार से अनुमति मांगी है कि वो अपने पिता को देखने जाना चाहती हैं। एक दिन पहले ही इरफान खान का निधन और आज ऋषि कपूर के निधन से पूरा देश गमज़दा है। अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, वो चला गया. ऋषि कपूर नहीं रहे. मैं बिखर चुका हूं।

टॅग्स :ऋषि कपूरRishi Kapoor