googleNewsNext

कंगना रनौत के 48 करोड़ दफ्तर पर चला BMC का बुलडोजर, Bombay High Court ने लगाई रोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 9, 2020 04:06 PM2020-09-09T16:06:39+5:302020-09-09T16:06:39+5:30

अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ BMC ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके 48 करोड़ के दफ्तर को अवैध निर्माण बताते हुए बुलडोज चला दिया। बीएमसी की ये कार्रवाई तब की जा रही है जब कंगना अपने घर हिमाचल प्रदेश से मुंबई के लिए आने वाली हैं। कंगना आज दोपहर 3 बजे मुंबई पहुंचेगी कि इससे पहले बीएमसी ने जेसीबी और हथौड़े के साथ कंगना के दफ्तर में एंट्री करके तोड़फोड़ शुरू भी कर चुकी है। हालांकि अब ये मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। कंगना रनौत के वकील ने उनकी संपत्ति में BMC के तोड़फोड़ करने के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट में मामले की सुनवाई भी शुरू हो चुकी है। इसी बीच ताजा जानकारी के मुताबिक बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंगना रनौत को बड़ी राहत दी है। हाई कोर्ट ने कंगना की संपत्ति पर BMC की तोड़फोड़ पर रोक लगा दी हैं। भले की कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी हो लेकिन इससे पहले ही बीएमसी ने एक्ट्रेस के ऑफिस के अंदर तक काफी ज्यादा तोड़फोड़ कर चुकी है। #BMC#KanganaRanaut#BombayHighCourt

टॅग्स :कंगना रनौतबृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रमुंबईबॉम्बे हाई कोर्टKangana RanautBMCMaharashtraMumbaiBombay High Court