ईशा अंबानी की शादी के फंक्शन में जमकर नाचा पूरा अंबानी परिवार, विडियो में देखें खूबसूरत लम्हे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 12, 2018 11:01 AM2018-12-12T11:01:06+5:302018-12-12T11:01:06+5:30
दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक के बाद अब बॉलीवुड के गलियारों ईशा अंबानी की शादी की धूम मची हुई है। भारत के सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी की बेटी ईशा की शादी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल से होने जा रही है। यह शादी राजस्थान के उदयपुर में होगी। 8 दिसंबर को भगवान श्रीनाथ की महाआरती के बाद शादी के फंक्शन शुरू हुए।