googleNewsNext

BJP सांसद और बॉलीवुड एक्टर Sunny Deol हुए Corona Positive,खुद को किया आइसोलेट

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: December 2, 2020 02:31 PM2020-12-02T14:31:10+5:302020-12-02T14:31:24+5:30

बॉलीवुड एक्टर और पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद सनी देओल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश में हुए टेस्ट में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सनी देओल 64 साल के हैं और हाल में उनके कंधे का एक ऑपरेशन मुंबई में हुआ है। इसके बाद वे हिमाचल के कुल्लू जिले में मनाली के करीब अपने फार्महाउस में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार सनी देओल 3 दिसंबर को मनाली से मुंबई वापस जाने की तयारी कर रहे थे। इसी क्रम में मुंबई रवाना होने से पहले जब उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया, तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

टॅग्स :सनी देओलsunny deol