दोस्तों के साथ देश की इन 5 जगहों पर करें कैम्पिंग, जीने का आ जाएगा असली मजा

By मेघना वर्मा | Published: April 20, 2018 01:41 PM2018-04-20T13:41:48+5:302018-04-20T13:41:48+5:30

गोवा हमेशा से ही समुद्र और पार्टी के लिए जाना गया है लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि गोवा में खूबसूरत पहाड़ियां भी हैं जहां आप कैम्पिंग का मजा ले सकते हैं।

Top 5 camping places in India | दोस्तों के साथ देश की इन 5 जगहों पर करें कैम्पिंग, जीने का आ जाएगा असली मजा

दोस्तों के साथ देश की इन 5 जगहों पर करें कैम्पिंग, जीने का आ जाएगा असली मजा

गर्मी की छुट्टियों में आजकल लोग देश से बाहर जाने का प्लान बनाते हैं। विदेश घूमना आजकल एक ट्रेंड बन गया है। लेकिन जब बजट कम हो लेकिन फिर भी एन्जॉय करना हो तो हम ऐसी जगहों की तलाश करते हैं जहां अधिक से अधिक मजा किया जा सके। तो अगर आप बी ही दोस्तों के साथ एक्साइटेड ट्रिप प्लान करने का विचार बना रहे हैं तो इन गर्मियों की छुट्टियों में कैम्पिंग पर जाने का प्लान बनाएं। आज हम आपको देश की 5 ऐसे जगहों के बारे में बताएंगे जो कैम्पिंग के लिए फेमस हैं और इन्हें आप 'पॉकेट फ्रेंडली' डेस्टिनेशन भी कह सकते हैं।  

1. ऋषिकेश, उत्तराखंड

कैम्पिंग के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश को बेस्ट कहा जा सकता है। अध्यात्म की नगरी होने के साथ ये रोमांच के लिए भी जानी जाती है। उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश में लाखों पर्यटक प्रतिवर्ष आते हैं। अगर आप एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं तो ऋषिकेश आपके लिए बेहद शानदार विकल्‍प हैं। कैम्पिंग के लिए ऋषिकेश को बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां काफी नदीयां हैं जिनके किनारे कैम्पिंग लगाई जाती हैं। इसके अलावा के घने जंगलों के बीच कैम्पिंग या गंगा नदी के रेतीले तटों पर भी कैंप का मजा ले सकते हैं। सिर्फ कैम्पिंग ही नहीं आप यहां रिवर राफ्टिंग, बन्जी जम्पिंग का मजा भी ले सकते हैं। 

2. कसोल, हिमाचल प्रदेश

सोचिए आप किसी ऐसी जगह कैम्प बनाएं जहां ऐडवेनचर के साथ आपको चिलचिलाती गर्मी से भी राहत मिले। जी हां, आप हिमाचल प्रदेश के कसोल हिल स्टेशन के पास अपने दोस्तों के साथ कैम्पिंग करेगें तो आपको गर्मी से भी राहत मिलेगी साथ ही आपको रोमंचक अनुभव भी मिलेगा। जंगलों के बीच कैंपिग का मजा ही कुछ ओर होता है। नाच-गानों और बोनफायर का मजा लेने के लिए इससे बेहतर जगह कोई ओर नहीं है। बता दें कि कसोल को इजरायली पर्यटक अपना घर मानते हैं।

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को कराएं 'हाथी की सवारी', ले जाएं भारत की इन 5 जगहों पर

3. स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के ही एक और हिल स्टेशन स्पीति में भी आप कैंपिग का मजा ले सकते हैं। कैंपिग के लिहाज से स्पीति वैली को खास भी माना जाता है। खासतौर पर फोटोग्राफर्स के लिए यह जगह जन्नत मानी जाती है। यहां के नजारे आपका मन मोह लेगें। यहां आप चाहे तो अपने लिए पहले से कैंप की बुकिंग भी करा सकते हैं।

4. अंजुना बीच, गोवा

गोवा हमेशा से ही पार्टी और डिंक्स के लिए जाना जाता है। शायद बहुत कम लोग ही जानते हैं कि गोवा के खूबसूरत बीच और पहाड़ियो के बीज आप कैम्पिंग का मजा ले सकते हैं। वैसे तो गोवा में बहुत से समुद्र के किनारे हैं लेकिन यहां का अंजुना तट बाकी एडवेंचर के साथ कैम्पिंग के लिए भी काफी ज्यादा फैमस है। ठंडी हवाओं के बीच आप कैम्प बनाएं और रात को बोनफायर के साथ सी-फूड खाने का मजा लें। 

इन गर्मियों में इन 3 जगहों पर पानी के विभिन्न ऐडवेंचर का उठाइए लुत्फ

5. सोनमर्ग, जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर अपनी हसीन वादियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। हर साल देश-विदेश से सैलानी यहां अपनी छुट्टियां बिताने आते हैं। अगर आपको भी प्रकृति के बीच और ठंडे प्रदेश में अपनी छुट्टियां बितानी हो तो आप दोस्तों के साथ सोनमर्ग में कैम्पिंग का आनंद ले सकते हैं। यह जगह पर्यटको के लिए खास जानी जाती हैं। यहां का मौसम भी सालभर एक जैसा ही रहता है। आप यहां कैम्पिंग के साथ बर्फ में खेले जाने वाले खेलों का भी आनंद उठा सकते हैं।

Web Title: Top 5 camping places in India

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे