ये हैं दुनिया के 4 खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट, जहां नहीं पाए जाते एक भी मच्छर

By मेघना वर्मा | Published: September 18, 2018 09:24 AM2018-09-18T09:24:38+5:302018-09-18T09:32:16+5:30

Mosquito Free Tourist Place in the world: हिंद महासागर में मौजूद सेशेल्स आईलैंड, अफ्रीका का सबसे छोटा देश गिना जाता है।

this tourist spot is a mosquito free travel here without any tension | ये हैं दुनिया के 4 खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट, जहां नहीं पाए जाते एक भी मच्छर

ये हैं दुनिया के 4 खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट, जहां नहीं पाए जाते एक भी मच्छर

बारिश का मौसम कहीं भी घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक वेकेशन हो या दोस्तों के साथ बारिश की मस्ती। मगर बारिश के इसी मौसम में मच्छरों के काटने का खतरा भी सबसे ज्यादा होता है। मच्छर के काटने से ना सिर्फ बुखार का खतरा होता है बल्कि कई बीमारी भी हो सकती है। ऐसे में मन में हमेशा डर रहता है कि किसी भी जगह घूमने जाएं तो मच्छर से बच जाएं। आज हम आपको देश के कुछ ऐसे ही टूरिस्ट स्पॉट बताने जा रहे हैं जहां मच्छर का नामो-निशां तक नहीं है। यही कारण है कि आप यहां बेफ्रिक होकर घूम सकते हैं। 

1. द सेशेल्स

हिंद महासागर में मौजूद सेशेल्स आईलैंड, अफ्रीका का सबसे छोटा देश गिना जाता है। यहां करीब 84 हजार लोग रहते हैं। हरे-भरे पेड़ के साथ इस लैंड की इन्फ्रास्ट्रक्चर शानदार है। यहां आप बोटिंग और नेचर व्यू का मजा ले सकते हैं। बस आपको थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि इस जगह पर चोर और लूटेरों की संख्या थोड़ा ज्यादा हैं। मगर यहां आप अपनी सारी परेशानियों को भूला पाएंगे। इस आइलैंड में मच्छरों की संख्या नहीं है क्योंकि यहां के मौसम में मच्छर रह नहीं सकते हैं।  

2. फ्रेंच पॉलिनेसिया

साउथ पैसेफिक में मौजूद दुनिया के कुछ सबसे अलग इलाकों में से एक है फ्रेंच पॉलिनेसिया। यहां का आइलैंड आपकी आंखों को सुकून देने वाला होगा। इस जगह पर रहने वालों की आमदनी का बड़ा जरिया है टूरिज्म। यहां कुछ ऐसे द्वीप भी है जिनमें बड़े-बड़े केकड़े पाए जाते हैं। इस आइलैंड पर भी आप मच्छरों से बेफ्रिक होकर घूम सकते हैं क्योंकि यहां मच्छर पैदा नहीं होते। 

3. आइलैंड

यूरोप और अमेरिका के बीच बना ये आइलैंड बेहद खूबसूरत हैं। चारों और अटलांटिक महासागर से घिरा ये आइलैंड साल भर ठंडा रहता है जिस कारण यहां मच्छर नहीं पैदा होते। आप यहां स्नोफॉल का मजा ले सकते हैं। हरी-भरी वादियां और लम्बे बीच आपको सुकून से भर देंगे। 

4. फ्रांस

जी हां खूबसूरत एफिल टावर के इस शहर में भी मच्छर नहीं पाया जाता। आप चाहें तो इस शहर में अपना नेक्ट्स हॉलीवुड प्लान कर सकते हैं। यहां आप कई तरह के टूरिस्ट अट्रैक्शन को देख सकते हैं। फ्रांस में भी मच्छर पैदा नहीं होते और यही कारण है कि यहां मच्छरों की नामात्र संख्या है।

English summary :
Mosquito Free Tourist Place in the world: Today we are going to tell you some such tourist spots in the country where mosquito is not at all . This is the reason why you can travel freely here.


Web Title: this tourist spot is a mosquito free travel here without any tension

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे