गोवा के बागा बीच पर जरूर करें ये 10 काम, घूमने-फिरने का मजा हो जाएगा दोगुना

By उस्मान | Published: February 18, 2019 06:24 PM2019-02-18T18:24:37+5:302019-02-18T18:24:37+5:30

गोवा का 'बागा बीच' (Baga Beach) दुनियाभर में फेमस है। रोजाना यहां लाखों पर्यटक मौज-मस्ती करने आते हैं।

things to do in baga beach in goa | गोवा के बागा बीच पर जरूर करें ये 10 काम, घूमने-फिरने का मजा हो जाएगा दोगुना

फोटो- पिक्साबे

गोवा का 'बागा बीच' (Baga Beach) दुनियाभर में फेमस है। रोजाना यहां लाखों पर्यटक मौज-मस्ती करने आते हैं। आजकल यह बीच चर्चा में है। दरअसल इंटरनेट पर एक पोस्टर वायरल हो रा है जिसमें लिखा है कि बागा बीच जाने वाले पर्यटकों को गूगल मैप (Google Maps) सही जानकारी नहीं दे रहा है। इसका समाधान निकालते हुए उत्तर गोवा के एक युवक ने पोस्टर लगाया कि गूगल मैप गलत रास्ता दिखा रहा है जिस वजह से पर्यटक 'बागा बीच' तक नहीं पहुंच पाते हैं। 

गोवा में क्यों फेमस है बागा बीच? 
बागी नदी और दक्षिण में कैलांग तट के बीच में आती है। बागा एनएच 66 और चोगम राज्य की राजधानी पणजी से 17.3 किलोमीटर दूरी पर है। समुद्र तट के किनारे, कॉफी बार, क्लब,  दुकानें, स्ट्रीट फूड वेंडर और पानी के खेल बहुत सारे हैं। समुद्र तट अपनी नाइट लाइफ के लिए भी जाना जाता है।

बागा बीच से जुड़े तथ्य (Facts about Baga Beach)
बागा उत्तर गोवा का हिस्सा है, इसका नाम बागा क्रीक के नाम पर है।बागा बीच जाने के लिए निकटतम हवाई अड्डा डाबोलिम जो 39.9 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन वास्को डी गामा है जो 42.7 किलोमीटर दूर पडता है। यहां कई वाटर एक्टिविटी होती है, जो आपके मन को लुभा सकती है। 

आप केले की नावों, बम्पर नावों, पानी के स्कूटर, जेट स्कीइंग, डॉल्फिन और पैरासेलिंग का विकल्प चुन सकते हो। समुद्र तट के उत्तरी छोर पर 800 वाहनों के लिए एक नया कार पार्क बनाया गया है। यहां पर आप टैटू, हस्तरेखा विज्ञान, रेस्तरां इसके अलावा स्पा और कई अन्य चीजों का लुत्फ उठा सकते है।

बागा बीच पर जाने का सही समय (Best time to visit Baga Beach)
नवंबर और फरवरी की सर्दियों में सबसे अच्छा समय होता है। इस समय 31 ° -32 ° C के बीच तापमान होता है। मानसून एक अच्छा समय है, वहा जाने के लिए, लेकिन उस समय आपको ‘बागा बीच’ पर कम भीड़ मिलेगी।

बागा बीच का मौसम 
ग्रीष्म ऋतु में मौसम बहुत गर्म और आर्द्र होता है। बीच पर दिन के समय का तापमान 31 डिग्री से  35 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो सकता है। शाम को मौसम अच्छा होता है, मॉनसून की बारिश जून के शुरू में और महीने के बीच में आती है। सितंबर से तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है। सिंतबर के बाद न गर्मी का मौसम है और न ही मानसून की बारिश होती है।  

कैसे पहुंचे बागा बीच (How to reach Baga Beach)
अगर आप बागा से डाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 39.9 किलोमीटर दूरी पर है। यहां से भारतीय शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, पुणे, चेन्नई आदि के लिए सफर कर सकते हैं। पर्यटक रेल द्वारा वास्को डी गामा रेलवे स्टेशन 42.7 किलोमीटर दूर पर है। गोवा में एक और रेलवे स्टेशन, मडगाँव  जोकि बागा से  50.9 किलोमीटर दूरी पर है। अगर आप चोगम रोड को लेते हैं, तो मापुसा से समुद्र तट 10.5 किलोमीटर और गोवा की राजधानी पणजी से 17.6 किलोमीटर दूरी पर है।

बागा बीच पर फेमस रेस्टोरेंट 
ब्रिटो
ब्रिटो का - यह समुद्र तट पर बागा का एक ऐतिहासिक स्थल है। अच्छा संगीत इसमें एक अच्छा माहौल बना देती है। जहां पर आपको समुद्री भोजन भी मिलेगा।

केप टाउन कैफे
यह प्रसिद्ध बार और नाइट क्लब केंद्र है। केप टाउन में पर्यटक बर्गर और फ्राइज़ जैसे खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

इसके अलावा कई प्रसिद्ध रेस्तरां है जो आपके मन को लुभा सकते है।इसके अलावा यहां पर नाइट क्लब पार्टी औक कई तरह के इवेंट कराये जाते है।

बागा बीच पर क्या कर सकते हैं? (Thind to do in Baga Beach) 
पैरासेलिंग (PARASAILING)                           
बनाना राइडिंग (BANANA RIDING)                             
जेट स्की (JET SKI)                             
बम्पर राइड (BUMPER RIDE)                         
सिंगल और डबल कयाकिंग (SINGLE AND DOUBLE KYAKING)        
बॉडी बोर्डिंग (BODY BOARDING)    
पेडल बोर्डिंग (PEDAL BOARDING)                     
नी बोर्डिंग (KNEE BOARDING)                                 
स्पीड बोर्ड राइड (SPEED BOARD RIDE)                       
सर्फ बोर्ड लेशन (SURF BOARD LESSONS)              
वेक बोर्डस (WAKE BOARDS)

Web Title: things to do in baga beach in goa

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे