लंबे इंतजार के बाद खुला रोहतांग पास का रास्ता, 5 कारणों से पर्यटकों के बीच मशहूर, जानें पहुंचने के सस्ते साधन, किराया

By गुलनीत कौर | Published: June 2, 2019 03:14 PM2019-06-02T15:14:18+5:302019-06-02T15:14:18+5:30

गर्मी के मौसम में रोहतांग पास का तापमान 20 से 32 डिग्री रहता है। सर्दियों में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री होता है। रोहतांग पास में अगर ठंड का पूरा मजा लेना हो तो अक्टूबर का महीना बेस्ट माना जाता है।

Rohtang pass open after 20 days delay due to heavy snowfall, know everything about rohtang pass, things to do here and how to reach rohtang pass | लंबे इंतजार के बाद खुला रोहतांग पास का रास्ता, 5 कारणों से पर्यटकों के बीच मशहूर, जानें पहुंचने के सस्ते साधन, किराया

लंबे इंतजार के बाद खुला रोहतांग पास का रास्ता, 5 कारणों से पर्यटकों के बीच मशहूर, जानें पहुंचने के सस्ते साधन, किराया

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक रोहतांग पास के रास्ते खोल दिए गए हैं। हर साल मई के महीने में ही यहां के रास्ते खोल दिए जाते हैं, मगर इस बार 20 दिन की देरी से शनिवार को पहली बार रास्ता खोला गया है। यहां भारी बर्फबारी के कारण ही रास्ता खोलने में देरी हुई है। रास्ता खोलने के बाद दो चरणों में पर्यटकों को आगे जाने की अनुमति दी गई।

रोहतांग पास कहां है? (Where is Rohtang Pass located)

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मनाली से तकरीबन 50 किमी की दूरी पर रोहतांग पास है। यह रास्ता दोनों और से बर्फ से ढक हुआ होता है। कुछ ऊंचाई पर पहुँचने पर यहां बर्फ के पहाड़ देखने को मिलते हैं जहां लोग एडवेंचर एक्टिविटीज भी करते हैं। रोह्तानाग पास का रास्ता साल में केवल 6 महीने के लिए खोला जाता है। बर्फ पड़ने के बाद यह रास्ता केवल स्थानीय और पैदल यात्रियों तक के लिए खुला रहता है। सैलानी यहां प्रवेश नहीं कर सकते हैं।

क्यों जाएं रोहतांग पास? (Things to do in Rohtang Pass)

1) अगर आपको पहाड़ों और बर्फ से बेहद प्यार है तो आपको जिन्दगी में एक बार रोहतांग पास जरूर जाना चाहिए। इस जगह की खूबसूरती देखते ही बनती है

2) लोग यहां अपनी बाइक से भी पहुँचते हैं। यहां का रास्ता जोखिम भरा जरूर है लेकिन बाइक से आने वाले सैलानियों के मन में उत्सुकता को बनाए रखता है

3) रोहतांग पास के पास ही सोलांग वैली और रहला वाटरफॉल है। इन दोनों जगहों पर जाना पैसा वसूल है। रोहतांग पास से 2.5 घंटे की दूरी तय करने पर लाहौल एंड स्पीती वैली भी आती है। यहां पहुंच आप खुद को प्रकृति के बेहद करीब पाएंगे

4) अगर आपको बर्फ से जुड़े स्पोर्ट्स खेलने का शौक है, तब भी रोहतांग पास जरूर जाएं। यहां स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के अलावा पैरा-ग्लाइडिंग और स्नो स्कूटर ड्राइविंग भी कराई जाती है

5) ठंडी हवा, चारों ओर वर्फ और बीच में बैठकर आप मैगी और चाय का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो रोहतांग पास आपके लिए परफेक्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन है

साल के किस महीने रोहतांग पास जाएं? (Best time to visit Rohtang Pass)

गर्मी की छुट्टियों यानी मई-जून के महीने में रोहतांग पास पर सैलानियों की काफी भीड़ रहती है। गर्मी के मौसम में यहां का तापमान 20 से 32 डिग्री रहता है। सर्दियों में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री होता है। रोहतांग पास में अगर ठंड का पूरा मजा लेना हो तो अक्टूबर का महीना बेस्ट माना जाता है।

यह भी पढ़ें: IRCTC लाया 5 दिन, 4 रातों का नैनीताल टूर पैकेज, स्पेशल ट्रेन से होगी यात्रा, जानें टिकट किराया, होटल, फूड, बुकिंग का तरीका

रोहतांग पास पहुँचने का तरीका (How to reach Rohtang Pass by train, road)

ट्रेन से: मनाली से 104 किमी की दूरी पर जोगिन्दर नगर रेलवे स्टेशन है। स्टेशन से मनाली और फिर मनाल्सी से कोई प्राइवेट  टैक्सी करके रोहतांग पहुंचा जा सकता है

रोड से: हिमाच रोडवेज की कई बसें मनाली से सीधा रोहतांग पास पहुंचाती हैं। इसके अलावा प्राइवेट टैक्सी या खुद की गाड़ी से मनाली से रोहतांग का सफर तय किया जा सकता है

Web Title: Rohtang pass open after 20 days delay due to heavy snowfall, know everything about rohtang pass, things to do here and how to reach rohtang pass

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे