जारी हुई दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों की लिस्ट, टॉप 10 में आए सभी शहर भारत से
By गुलनीत कौर | Published: December 7, 2018 04:09 PM2018-12-07T16:09:41+5:302018-12-07T16:09:41+5:30
लिस्ट के अनुसार बीते समय में गुजरात के सूरत शहर ने तेजी से विकास किया है, सर्वे के मुताबिक साल 2035 तक सूरत अभी से 9 फीसदी आर्थिक विकास करेगा।
ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स द्वारा एक खास लिस्ट जारी की गई है जिसमें दुनिया के ऐसे शहरों के नाम शामिल है जिन्होंने बीते समय में आर्थिक रूप से सबसे अधिक विकास किया है। और आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट के टॉप 10 में जो शहर शामिल हैं वे सभी शहर भारत के ही हैं। कंपनी का मानना है कि आने वाले 20 सालों में ये सभी शहर तेजी से विकास की गति थामेंगे।
लिस्ट में भारत के दक्षिणी छोर तमिलनाडु के तीन शहर शामिल हैं - तिरुपुर, त्रिची और चेन्नई। ये तीनों शहर लाइन से छठे, आठवें और नौवें स्थान पर विराजमान हैं। इस लिस्ट के टॉप पर गुजरता के सूरत का नाम है। सूरत को देश में डायमंड निर्माता शहर के नाम से जाना जाता है।
लिस्ट के अनुसार बीते समय में इस शहर ने तेजी से विकास किया है और सर्वे के मुताबिक साल 2035 तक गुजरात का यह शहर अब से 9 फीसदी आर्थिक विकास करेगा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली से कुछ ही किमी दूर है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, सर्दियों में आएगा ठंड का और भी मजा
लिस्ट में दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश का आगरा, तीसरे पर बेंगलुरु, चौथे पर हैदराबाद और पांचवें पर नागपुर है। लिस्ट के टॉप 10 में से 6 शहर दक्षिण भारत के हैं। हालांकि लिस्ट जारी करते हुए कंपनी ने कहा कि ये वे शहर हैं जिन्होंने बीते समय में तेजी से विकास किया मगर दुनिया के सबसे बड़े और आर्थिक रूप से परिपक्व शहरों की बात करें तो लिस्ट में ऊपरी पायदान पर उत्तरी अमरीका और यूरोपीय शहरों का नाम आता है।
सर्वे के मुताबिक साल 2035 आने तक कुछ चीनी शहर अमरीकी शहरों को आर्थिक रूप से टक्कर देने वाले बन जाएंगे। ये शहर 17 फीसदी तरक्की पा सकते हैं। इसके पीछे चीनी शहरों की तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या को जिम्मेदार बताया गया है। इन चीनी शहरों में शंघाई और बेजिंग का नाम शामिल है।
लिस्ट में अफ्रीकी शहर तंज़ानिया का नाम भी शामिल हुआ है। इसे भी बीते समय में सबसे तेजी से विकास पाने वाले शहर के रूप में परिचित कराया गया है। उत्तरी अमरीका के सैन जोस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।