नवरात्रि: यहां बन रहा सेक्स वर्कर्स को समर्पित दुर्गा पूजा पंडाल, इस तरह समाज को दिखाया जाएगा आईना

By मेघना वर्मा | Published: October 10, 2018 01:12 PM2018-10-10T13:12:55+5:302018-10-10T13:12:55+5:30

पश्चिम बंगाल के दुर्गा पूजा पंडाल हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। इस नवरात्रि पर बनने वाले पंडाल से सेक्स वर्कर्स के यागदान को दिखाया जाएगा। इसकी सजावट के लिए खास रंगों और रंगमंच के सामानों का इस्तेमाल किया जाएगा।

Navratri: Kolkata's durga puja pandal dedicated to lives of sex workers | नवरात्रि: यहां बन रहा सेक्स वर्कर्स को समर्पित दुर्गा पूजा पंडाल, इस तरह समाज को दिखाया जाएगा आईना

नवरात्रि: यहां बन रहा सेक्स वर्कर्स को समर्पित दुर्गा पूजा पंडाल, इस तरह समाज को दिखाया जाएगा आईना

दुर्गा पूजा की झलक पूरे देश में देखने को मिलती हैं। मां दुर्गा की विधी-विधान से पूजा के साथ लोग इस जागरण और कीर्तन करते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में दुर्गा पूजा का रंग अलग-अलग दिखता है। गुजरात में जहां गरबा किया जाता है तो दिल्ली में पारंपरिक तरीके से मां दुर्गा की पूजा होती हैं। वहीं कोलकाता अपने फेमस पूजा पंडाल के लिए जाने जाते हैं।

हर साल दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता में स्पेशल तैयारियां की जाती है। हर साल नए और अलग तरीके के पंडाल भी यहां देखने को मिलते हैं। इस साल भी कोलकाता में स्पेशल पंडाल बनाया जा रहा है। इस पंडाल को सेक्स वर्कस को समर्पित किया जाएगा। 

योगदान को होगा समर्पित

सेक्स वर्कस के जीवन पर आधारित इस पंडाल में कई पहलुओं को दिखाया जाएगा। शायद ऐसा पहली बार होगा जब सेक्स वर्कर के योगदान को मां दुर्गा के पंडाल के रूप में दिखाया जाएगा। इस पंडाल के माध्यम से कोशिश की जाएगी कि उनकी कठिन परिस्थितयों को लोगों तक पहुंचाया जाए।

इसी के माध्यम से उनके जीवन में आने वाली मुश्किलों को पंडाल में पेंटिंग्स के माघ्यम से दिखाया जाएगा। 

सेक्स वर्कर्स एसोसिएशन दरबार ने मिलाया पूजा समिति से हाथ

इस पंडाल को बनाने के लिए पंडाल की ओर जाने वाली 350 मीटर लंबी सड़क पर पेंटिंग को बनाया जाएगा। इसके माध्यम से नॉर्थ चर्चित रेड लाइट एरिया को दर्शाने की कोशिश की जाएगी। इस थीम को बनाने के लिए कलाकार मानस रॉय को चुना गया है। 

रंगमंच से जुड़ी हुई चीजों से होगी सजावट

पश्चिम बंगाल के पंडाल हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। इस बार का पंडाल भी सेक्स वर्कर्स के यागदान को आयोजित होगा। इसकी सजावट के लिए खास रंगों और रंगमंच के सामानों का इस्तेमाल किया जाएगा। इस पंडाल को लेकर पूरे कोलकाता में चर्चा बरकरार है। 

Web Title: Navratri: Kolkata's durga puja pandal dedicated to lives of sex workers

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे