होली के लिए फेमस हैं भारत के ये 4 शहर, कम खर्चे में यादगार बन जाएगी होली

By उस्मान | Published: March 19, 2019 03:11 PM2019-03-19T15:11:52+5:302019-03-19T15:11:52+5:30

Holi 2019: दो दिन बाद 21 मार्च को रंगों का पर्व होली है। अगर होली पर आपको कुछ दो-तीन छुट्टियां मिल रही हैं और आपने अभी तक होली का कोई प्लान नहीं बनाया है, तो आपके पास अभी भी मौका है।

mathura, vrindavan, barsana, udaipur, best holi celebration places in india | होली के लिए फेमस हैं भारत के ये 4 शहर, कम खर्चे में यादगार बन जाएगी होली

होली के लिए फेमस हैं भारत के ये 4 शहर, कम खर्चे में यादगार बन जाएगी होली

दो दिन बाद 21 मार्च को रंगों का पर्व होली है। अगर होली पर आपको कुछ दो-तीन छुट्टियां मिल रही हैं और आपने अभी तक होली का कोई प्लान नहीं बनाया है, तो आपके पास अभी भी मौका है। हम आपको चार ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप बहुत कम खर्चे में दोस्तों के साथ यादगार होली मना सकते हैं। 

1) ब्रज की होली
कृष्ण ने अपना बचपन मथुरा और वृंदावन के पास ब्रजभूमि में बिताया। यहां होली शानदार तरीके से मनाई जाती है और होली का उत्सव एक सप्ताह तक जारी रहता है। बांके बिहारी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। होली के दौरान मथुरा और वृंदावन का एक अन्य प्रमुख आकर्षण, विश्राम घाट से होली गेट तक निकलने वाला जुलूस है, जिसमें दुनिया भर के हजारों भक्त और पर्यटक भाग लेते हैं।

2) लठ मार होली, बरसाना 
अगर आप होली का एक अलग अनुभव लेना चाहते हैं, तो बरसाना और नंदगांव आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ऐसा माना जाता है कि कृष्ण अपनी प्रिय राधा के साथ होली खेलने के लिए बरसाना आए थे। सदियों पुरानी परंपराओं का पालन करते हुए, नंदगांव के पुरुष वहां की महिलाओं के साथ होली खेलने के लिए बरसाना जाते हैं।

3) उदयपुर की शाही होली
अरावली पहाड़ियों के बीच, उदयपुर होली उत्सव के लिए सबसे लोकप्रिय गंतव्य रहा है, जो दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। बेहतर स्थानों, फ़िरोज़ा झीलों और हलचल भरी सड़कों के साथ, झीलों के इस शहर में शानदार तरीके से होली मनाई जाती है। होली का उत्सव जगदीश मंदिर के बाहर होलिका के जलने के साथ शुरू होता है। 

4) बसंत उत्सव, शांतिनिकेतन 
शांतिनिकेतन में होली को बसंत उत्सव या वसंत उत्सव के रूप में मनाया जाता है। प्रसिद्ध बंगाली कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने होली को वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की। विश्व भारती विश्वविद्यालय के छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य प्रदर्शन का आयोजन करते हैं। शांतिनिकेतन में होली का उत्सव मनाने के लिए विदेशी पर्यटक भी आते हैं। 

Web Title: mathura, vrindavan, barsana, udaipur, best holi celebration places in india

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे