इटली के लेक कोमो पर हो सकती है दीपिका-रणवीर की शादी, जानें क्या है इस जगह की खासियत
By मेघना वर्मा | Published: October 20, 2018 09:40 AM2018-10-20T09:40:22+5:302018-10-20T09:40:22+5:30
जितनी खूबसूरत ये जगह है उतना ही खूबसूरत है यहां का वेदर। लेक कोमो का वेदर ऐसा है कि आप यहां साल में किसी भी समय शादी की प्लानिंग कर सकते हैं।
बॉलीवुड के चार्मिंग कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के शादी की चर्चाएं इन दिनों तेजी से बढ़ रही है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट की मानें तो इस साल 10 नवंबर का दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। माना जा रहा है कि बॉलीवुड कपल ने इटली के लेक कोमों को अपना वेडिंग डेस्टीनेशन चुना है। आपको बता दें ये वही जगह है जहां अभी कुछ समय पहले ईशा अंबानी और आनंद अंबानी की सगाई हुई थी। दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाने वाला लेक कोमों की क्या है खासियत आइए हम बताते हैं आपको।
इटली की तीसरी सबसे बड़ी झील
लेक कोमो अब तक कई बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलीब्रिटीज का फेवरेट डेस्टिनेशन रहा है। यहां कई जोड़े शादी के खूबसूरत बंधन में भी बंधें हैं। लेक कोमो इटली की तीसरी सबसे बड़ी झील है। ऐलप्स की पहाड़ियों की तलहटी पर बनी ये झील लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।
यूरोप की सबसे गहरी है ये लेक
लेक कोमो को यूरोप की सबसे गहरी लेक में शुमार किया जाता है। जिसकी गहराई 1300 फीट है और जो 146 स्क्वेयर किलोमीटर पर फैली हुई है। चारों तरफ हरियाली और बर्फ से ढकी खूबसूरत पहाड़ियों से घिरी इस झील में आप प्रकृति के नजारों का मजा ले सकते हैं।
पूरे साल में कभी भी कर सकते हैं शादी
जितनी खूबसूरत ये जगह है उतना ही खूबसूरत है यहां का वेदर। लेक कोमो का वेदर ऐसा है कि आप यहां साल में किसी भी समय शादी की प्लानिंग कर सकते हैं। यहां कुल 15 वेडिंग प्लानर है जो आपकी शादी या सगाई को यादगार बना देंगे। साथ ही यहां 52 तरह का विला है जहां आप खुद के रूकने या गेस्ट के रुकने का प्लान बना सकते हैं। तो बस अपनी शादी के लिए लेक कोमो को चुन सकते हैं आप।
शादी के अलावा भी है बहुत कुछ
कुछ लोगों को शायद ये लगता हो कि लेक कोमो सिर्फ शादी और सगाई के लिए जाना जाता है मगर ऐसा नहीं है अगर आप शादी-शुदा है तो आप यहां घूमने भी आ सकते हैं। सिर्फ यही नहीं इस जगह पह बहुत सी हॉलिवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। लेक कोमो के आस-पास भी आप बहुत सी जगहों पर घूम सकते हैं। यहां के गांव अभी भी मध्यकालीन यादों को समेटे हुए हैं। यहां आपको पुराने समय की कई संरचनाएं मिल जाएंगी। यहां एक प्राचीन किला भी है।