इस देश में है किसिंग स्ट्रीट, दुनिया भर से कपल्स आते हैं यहां किस करने
By मेघना वर्मा | Published: July 13, 2018 10:21 AM2018-07-13T10:21:51+5:302018-07-13T10:21:51+5:30
लाइन में लग कर अपनी बारी आने का वेट करते कपल के लिए यह मान्यता है कि इस स्ट्रीट पर किस करने वाले कपल हमेशा साथ रहते है।
दो प्यार करने वालों के लिए वैसे तो किसी स्पेशल जगह या दिन की जरूरत नहीं होती। दिल में प्यार हो तो अपने आप सारी जगहें स्पेशल बन जाती हैं लेकिन आज जिस जगह के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उन्हें खासकर कप्लस के लिए बताया जाता है। इस जगह की स्पेशल बात तो यह है कि इस जगह यहां दुनिया भर से कपल्स किस करने आते हैं। जी हां इस स्ट्रीट को किसिंग स्ट्रीट भी कहा जाता है। वैसे तो हर समय इस जगह पर कप्लस की भीड़ देखी जाती है लेकिन वैलेनटाइन के दिन यहां का रंग देखने लायक ही होता है। कौन सी है वह जगह और क्या है वहां की खासियत आप भी जानिए।
मैक्सिको में है किंसिग स्ट्रीट
मैक्सिको अपने आप में खूबसूरत शहर है। लोग यहां अपनी छुट्टियां बिताने देश भर से आते हैं मगर सबसे ज्यादा हनीमून कपल इस जगह पर आता है कारण यहां का सुहाना मौसम और ये किसिंग स्ट्रीट। यहां साइड सीन्स के साथ बहुत से और भी रोमांटिक प्लेसेस हैं लेकिन इस किसिंग स्ट्रीट की बात ही अलग है। यहां आने वाले कपल्स के लिए हमेशा ही मेले जैसा लगता है। इस स्ट्रीट पर इतना भीड़ होती है कि लोग किस करने के लिए लाइन में लगे रहते हैं।
पूरी जिंदगी साथ और खुश रहेंगे यहां किस करने वाले लोग
लाइन में लग कर अपनी बारी आने का वेट करते कपल के लिए यह मान्यता है कि इस स्ट्रीट पर किस करने वाले कपल हमेशा साथ रहते है। इस गली का नाम एल कैलेजन डेल बेसो है जो सालों से किसिंग स्ट्रीट के नाम से जानी जाती है। इस गली में सबसे ज्यादा भीड़ वैलेंटाइन के दिनों में होती है। यह गली मैक्सिकों के गुआनाजुआतो में स्थित है। यह सबसे संकरी गली भी कही जा सकती है। यहां एक से दूसरे घरों के बीच बहुत ही कम दूरी है।
ये है इस किसिंग स्ट्रीट की कहानी
गली में रहने वाले बताते हैं कि बहुत साल पहले इस गली में एक लड़की और लड़का रहा करते थे। लड़की डोना कार्मेन धनी परिवार से थी, जबकि लड़का लुइस गरीब परिवार से। डोना के पिता ने उसे प्यार करने की इजाजत नहीं दी, इसलिए लुइस ने उसके घर की खिड़की और बालकनी के सामने एक कमरा किराए पर ले लिया। परिवार दोनों से अनजान रहा और लवर्स देर रात इस गली में किस किया करते थे। लेकिन जब पिता को पता चला, उसने गुस्से में अपनी बेटी का कत्ल कर दिया। उसकी मौत के बाद यहां कपल्स की भीड़ ने जमा होकर एक-दूसरे को किसे करके विरोध जताया।
इस जगह की कहानी में कितनी सच्चाई है, ये कहना तो मुश्किल है लेकिन इस कहानी से प्रेरित होकर एक बड़ी तादाद में प्रेमी जोड़े किस करने आते हैं। धीरे-धीरे इसे एक फेस्टिवल का रूप दे दिया गया और टूरिज्म से जोड़ दिया गया।