IRCTC Holi Contest: होली के सुपरहिट गाने गाकर जीतें बड़ा इनाम, ऐसे लें हिस्सा
By उस्मान | Published: March 17, 2019 01:12 PM2019-03-17T13:12:41+5:302019-03-17T13:12:41+5:30
IRCTC Holi Contest 2019: अगर आप TikTok app इस्तेमाल करते हैं, तो आपके पास बड़ा इनाम जीतना का एक सुनहरा मौका है.
रंगों का त्योहार होली जल्द ही दस्तक देने वाला है। लोगों ने होली की तैयारियां शुरू कर दी हैं और कई जगहों पर होली से जुड़े कार्यक्रम शुरू भी हो गए हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि यह होली का पर्व बिना मिठाई और मदमस्त करने वाले होली के गानों के बिना अधूरा है। सोचिये अगर आपको इस होली पर कोई बड़ा गिफ्ट मिल जाए, तो आपका मजा दोगुना हो सकता है। आपकी खुशियों को दोहरा करने के लिए IRCTC एक मजेदार प्रतियोगिता लेकर आई है जिससे आपको कई उपहार जीतने का मौका मिल सकता है।
होली का पर्व 20 और 21 मार्च को मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने एक विशेष प्रतियोगिता निकाली है, जहाँ आप अपने पसंदीदा होली गाने गाकर कुछ पुरस्कार जीत सकते हैं। IRCTC ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी है।
Have you started crooning to the popular Holi Bollywood songs already? Come;
— IRCTC (@IRCTCofficial) March 16, 2019
Sing out your famous Holi Song pretty loud on Tik Tok video App and get famous
with IRCTC Holi contest. #ColorsofHoli#HoliwithIRCTCpic.twitter.com/1w0dRkKoms
IRCTC Holi Contest में ऐसे लें हिस्सा
IRCTC ने लोगों को गाना गाते हुए वीडियो मांगी हैं और पसंद आने पर कुछ मजेदार गिफ्ट देने के ऐलान किया है। इस कॉम्पटीशन में हिस्से लेने के लिए आपको होली का एक गाना सेलेक्ट करना है और उसे गाते हुए वीडियो बनाकर TikTok app पर शेयर करना है। आपको यह भी बताना है कि आपने यह गाना क्यों सेलेक्ट किया। इसके अलावा प्रतिभागियों को अपने पसंदीदा ट्रेवल डेस्टिनेशन का भी नाम बताना है।
भारत के बड़े त्योहारों में से एक होली दोस्तों और परिवार के लिए एक-दूसरे के रंग में रंगने और एक-दूसरे को रंग लगाने का सबसे मजेदार पर्व है। होली का पर्व गुझिया, हलवा, ठंडाई, पूड़ी-सब्ज़ी और बिना गानों के अधूरा है। रंगों का यह त्यौहार बॉलीवुड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।