आज से ताजमहल का दीदार हुआ 5 गुना महंगा, जानें नया किराया

By गुलनीत कौर | Published: December 10, 2018 11:15 AM2018-12-10T11:15:21+5:302018-12-10T11:15:21+5:30

ताजमहल अपने जमाने का सबसे खूबसूरत नमूना था। इसे संगमरमर के पत्थरों से बनवाया गया था। इसे बनवाने में मुगल बादशाह को 22 वर्षों का समाया लगा था।

Entry fees for Taj Mahal has increased for local as well as foreign tourists, 5 reason why one must visit Tajmahal | आज से ताजमहल का दीदार हुआ 5 गुना महंगा, जानें नया किराया

आज से ताजमहल का दीदार हुआ 5 गुना महंगा, जानें नया किराया

सोमवार 10 दिसंबर यानी आज ही से ताजमहल में टिकट दर की नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत अब ताजमहल का दीदार करने के लिए 250 रूपये की टिकट लेनी होगी। यह टिकट पहले केवल 50 रूपये की मिलती थी। विदेशी पर्यटकों को पहले जहां 1100 रूपये देने होते थे, अब उन्हें भी ताजमहल की खूबसूरती निहारने के लिए 1300 रूपये की टिकट खरीदनी होगी। 

ताजमहल पर बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए ही टिकट का रेट बढ़ाया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार टिकट का कम दाम होने की वजह से दिनोंदिन भीड़ बढ़ती जा रही थी। अब नई टिकट व्यवस्था के तहत इसपर कुछ हद तक काबू पाया जा सकेगा।

इतना ही नहीं, अगर किसी को शाहजहां और मुमताज की कब्रों वाले मुख्य गुम्बद तक जाना है तो उसे इसके लिए 200 रूपये का अधिक शुल्क देना होगा। टिकट में किए गए ये सभी बदलाव आज यानी 10 दिसंबर से ही लागू कर दिए गए हैं। टिकट में आए बदलाव के बाद अब भीड़ पहले से कम होगी या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन आइए पहले जानते हैं ताजमहल की 5 खासियतों के बारे में जिसकी वजह से देश-दुनिया से लोग इसे निहारने दौड़े चले आते हैं।

1. ताजमहल का इतिहास

मुगल इतिहास में कई स्मारक और किले बने, लेकिन ताजमहल उन सभी में सबसे खूबसूरत था। इसे 17वीं शताब्दी में मुगल बादशाह शाहजहां ने बनवाया था। ताजमहल के गुंबद से लेकर उसकी हर के दीवार इतिहास के पन्नों को बयां करती है।

2. ताजमहल की बनावट

ताजमहल अपने जमाने का सबसे खूबसूरत नमूना था। इसे संगमरमर के पत्थरों से बनवाया गया था। इसे बनवाने में मुगल बादशाह को 22 वर्षों का समाया लगा था। और इतना लंबा समय लगने की वजह आपको इसकी खूबसूरती को पास से देखने के बाद अपने आप ही समझ आ जाएगी।

यह भी पढ़ें: जारी हुई दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों की लिस्ट, टॉप 10 में आए सभी शहर भारत से

3. ताजमहल की खूबसूरती

बॉलीवुड में नाजाने कितनी ही फिल्मों में ताजमहल को कवर किया गया है। इसके पीछे ताजमहल की खूबसूरती ही सबसे बड़ा कारण है। इस खूबसूरत इमारत के आसपास की हरियाली में दृश्य को और अधिक सुदंरता प्रदान करती है।

4. वंडर ऑफ दि वर्ल्ड

विश्व की सबसे बड़ी संस्था UNESCO द्वारा तामहल को वंडर ऑफ दि वर्ल्ड लिस्ट में शामिल किया गया। यह भारत का इकलौता ऐसा ऐतिहासिक स्मारक है जिसे दुनिया की सबसे सुन्दर स्मारकों की लिस्ट में जगह मिली है।

5. प्यार की निशानी ताजमहल

अगर आप इतिहास से थोड़े भी वाकिफ हैं तो यह जरूर जानते होंगे कि मुगल बादशाह शाहजहां ने ताजमहल को अपनी पतनो मुमताज की याद में बनवाया था। मुमताज, जो कि शाहजहां की 14वीं संतान को जन्म देते देते मर गईं, उनके जाने के बाद ही बादशाह ने अपनी पत्नी को समर्पित करने के लिए यह खूबसूरत इमारत बनवाई।

Web Title: Entry fees for Taj Mahal has increased for local as well as foreign tourists, 5 reason why one must visit Tajmahal

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे