दिल्ली मेट्रो: आज शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी लाजपत नगर और मयूर विहार पॉकेट 1 के बीच पिंक लाइन

By मेघना वर्मा | Published: December 31, 2018 12:43 PM2018-12-31T12:43:00+5:302018-12-31T12:43:00+5:30

इस रूट पर पिंक लाइन की 29 ट्रेनें चलाई जाएंगी। मजलिस पार्क से मयूर विहार पॉकेट-1 के बीच पीक आवर्स में लोगों को 5 मिनट 12 सेकंड की फ्रीक्वेंसी पर ट्रेनें मिलेंगी।

Delhi Metro: lajpat nagar mayur vihar pocket 1 metro link set to open today | दिल्ली मेट्रो: आज शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी लाजपत नगर और मयूर विहार पॉकेट 1 के बीच पिंक लाइन

दिल्ली मेट्रो: आज शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी लाजपत नगर और मयूर विहार पॉकेट 1 के बीच पिंक लाइन

पिंक विहार की 9.7 किलोमीटर लम्बी लाइन, लाजपत से मयूर विहार तक की लाइन आज शाम 4 बजे से आम पब्लिक के लिए खुल जाएगी। सोमवार को सुबह 11 बजे युनियन मिनिस्टर ऑफ स्टेट हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली डेप्युटी चीफ मिनिस्टर मनीष सिसोदिया ने इस लाइन का उद्घाटन कर दिया है। 

आपको बता दें ये पिंक लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार तक चलाई जाने वाली है। दोनों ही स्टेशन्स के बीच लगभग 59 किलोमीट तक की दूरी तय करनी पड़ेगी। लाजपत नगर से मयूर विहार स्टेशन जाने तक के लिए पांच स्टेशन की दूरी तय करनी होगी। लाजपत नगर, विनोबापुरी, आश्रम, हजरत निजामुद्दीन, मयूर विहार फेज वन, मयूर विहार पॉकेट 1. 

इस लाइन के खुलने के बाद से अब हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां बस अड्डा भी मेट्रो से सीधे कनेक्ट हो जाएगा। हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर उतरकर लोग इन दोनों जगहों पर जा सकेंगे। 

इस रूट पर पिंक लाइन की 29 ट्रेनें चलाई जाएंगी। मजलिस पार्क से मयूर विहार पॉकेट-1 के बीच पीक आवर्स में लोगों को 5 मिनट 12 सेकंड की फ्रीक्वेंसी पर ट्रेनें मिलेंगी, जबकि नॉन पीक आवर्स में 5 मिनट 45 सेकंड की फ्रीक्वेंसी पर ट्रेनें चलेंगी। 
 

Web Title: Delhi Metro: lajpat nagar mayur vihar pocket 1 metro link set to open today

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे