डॉ. प्रमोद सावंत दूसरी बार गोवा का सीएम बन रहे हैं। इनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को गोवा में हुथा था। सावंत का राजनीतिक करियर कोल्हापुर से ही शुरू हुआ था, जब वे यहां मेडिकल शिक्षा ले रहे थे। सावंत ने 1992 में जनरल सेक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सावंत (48) उत्तर गोवा जिले की सांखली सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा ने साल 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाई थी तब सावंत को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, मार्च 2019 में पर्रिकर के निधन के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। आयुर्वेद चिकित्सक सावंत ने अपनी यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य बनकर आरंभ की और वह मुख्यमंत्री रहते हुए भी संघ के वार्षिक संचालन कार्यक्रम में भाग लेते रहे हैं। सावंत की राजनीतिक यात्रा वर्ष 2007 में आरंभ हुई जब भाजपा ने उन्हें सांखली (उस समय पाले) सीट से टिकट दिया। लेकिन उस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप गौंस से पराजय का सामना करना पड़ा। हालांकि, साल 2012 और 2017 के चुनाव में उन्हें जीत मिली। सावंत के कार्यकाल के दौरान कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत हुई और उनकी सरकार को राज्य के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा। सावंत की पत्नी सुलक्षणा भी भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं और राज्य में पार्टी की महिला विंग में प्रमुख पदाधिकारी हैं। Read More
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक विधायकों के बीजेपी में शामिल होने को लेकर कहा कि एमजीपी के दो विधायक मनोहर अजगांवकर और दीपक पुष्कर सरकार की स्थिरता के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं। ...
गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा की वास्तविक संख्या घटकर 36 रह गयी है क्योंकि मनोहर पर्रिकर और बीजेपी विधायक फ्रांसिस डिसूजा का निधन हो गया। इसके अलावा कांग्रेस के दो विधायकों सुभाष शिरोडकर एवं दयानन्द सोप्ते ने त्यागपत्र दे दिया था। ...
गोवा विधानसभा में प्रमोद सावंत ने बहुमत हासिल कर लिया है। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत को देर रात सोमवार को मुख्यमंत्री बनाया गया था। विधानसभा में विश्वास मत के पक्ष में 20 वोट पड़े जबकि 15 विधायकों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट डाला।प्रमोद ...
सावंत अब तक गोवा विधानसभा के स्पीकर थे। वह उत्तरी गोवा स्थित सैनक्तिवलम विधानसभा सीट से विधायक हैं। पिछले वर्ष सितंबर में कांग्रेस ने प्रमोद सावंत को विधानसभा अध्यक्ष के पद से हटाने का नोटिस भी दिया था। ...
प्रमोद सावंत 2012 में पहली बार साखली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुने गए. उस समय कोल्हापुर के उनके 1997 के बैच ने उनका सत्कार किया था. ...
भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विधायकों से चर्चा की। गडकरी ने सरकार में सहयोगी पार्टी के नेताओं से भी चर्चा की। कांग्रेस ने भी सरकार बनाने की कोशिश की। पार्टी विधायकों ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा स ...