मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
Maharashtra polls results: राहुल गांधी के आरोपों पर महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि आयोग ने स्पष्ट रूप से सभी सवालों का जवाब दिया है। राहुल गांधी कवर फायर कर रहे हैं। ...
Delhi Assembly Elections 2025: बुधवार को सुबह सात बजे से 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। ...
Prayagraj Mahakumbh 2025: भूटान नरेश के साथ प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव से खफा होते हुए उन्हे अपने निशाने पर लेते हुए दोनों ही नेताओं को सनातन विरोधी बता दिया. ...