खेसारी लाल यादव एक प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं। उनका असली नाम शत्रुघन यादव है, जिनका जन्म 15 मार्च 1986 को बिहार के छपरा में हुआ था। खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा और ऑर्केस्ट्रा में डांस करते थे। इसके अलावा परिवार का गुजारा करने के लिए उन्होंने लिट्टी-चोखा भी बेचते थे। कुछ सालों बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया, जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहां भोजपुरी बोली जाती है। उन्होंने सैकड़ों भोजपुरी हिट गीत गाए पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी, सैयां अरब गइले ना, सैयां आइबा की न आइबा और लहंगा में मीटर उनके प्रसिद्ध एल्बम गीत है। 2012 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा और फिल्म सुपरहिट हो गई। फिल्म सुपरहिट होने के बाद खेसारी रातो-रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। Read More
हाल ही में खेसारी लाल यादव ने बिग बॉस सीजन 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। लेकिन कुछ ही दिनों बाद उन्हें शो ने नॉमिनेट कर दिया था। लेकिन यहां से निकलने के बाद खेसारी लाल के वीडियो व्यूज में काफी बड़ा अंतर आया है। ...
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव बिग बॉस सीजन 13 के घर में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। वह बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पहले गुप्त कमरे में रहेंगे और प्रतियोगियों की गतिविधियों का विश्लेषण करेंगे। इस वीडियो में आप देखेंगे उनकी लाइफ से जुड़े कुछ ...
इससे पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री में तीन लोगों के नाम सामने आए थे। इनमें भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारी लाल यादव, न्यूज अनालिस्ट तहसीन पूनावाला और यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ के नाम शामिल थे। ...
यह गाना खेसारी लाल यादव पर ही फिल्माया गया है, जिसमें वे हाथों में सूप लिए पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। गाने के बोल हैं... उगी भइल अरघ के बेर। इस गाने में म्यूजिक और आवाज खुद खेसारी लाल यादव ने ही दी है। ...
खेसारी लाल यादव के बिग बॉस 13 में आने की खबरें काफी लंबे समय से चल रही थीं। उनकी एंट्री से पहले उनका एक वीडियो भी सामने आ चुका था जिसमें उनकी आंखों पर पट्टी बांधक उन्हें बिग बॉस के सेट पर ले जाया जा रहा था। ...