जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
West Bengal Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। ...
उन्होंने कहा, "बटला मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी मारे गए और उनके (कांग्रेस) नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी रोईं। वह आतंकवादियों के लिए रोईं। गद्दारों से आपका क्या रिश्ता है? आपकी सहानुभूति के पीछे क्या कारण है? आपको उनमें क्या पसंद है?" ...
JP Nadda In Bhagalpur: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को बिहार दौरे पर थे। जेपी नड्डा ने भागलपुर लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित किया। ...
Hubballi Murder Case: निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा की फैयाज नाम के शख्स ने उसके कॉलेज परिसर में इसलिए हत्या कर दी थी, क्योंकि उसने उसके प्रपोजल को इनकार कर दिया था। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के चुनावी घोषणापत्र 'संकल्प पत्र' जारी करेंगे। ...
JP Nadda In Madhya Pradesh: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को मध्यप्रदेश में थे। वह सीधी लोकसभा में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। ...
बालाघाट में मोदी के निशाने पर विपक्षी दल रहा। मोदी ने विपक्ष को संदेश देते हुए कहा कि यह तो अभी ट्रेलर है। मोदी के काम तो फुलझड़ी है विकास का रॉकेट और असली दिवाली अभी बाकी है। भ्रष्टाचार पर भी जमकर बोला हमला। ...